एन.एस.बी.वी.एम. में मनाया गया “विश्व स्वास्थ्य दिवस

एन.एस.बी.वी.एम. में मनाया गया “विश्व स्वास्थ्य दिवस”
रायबरेली 07 अप्रैल 2026
न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय की टीचर माधवी अवस्थी ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी, इसलिए प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को ही यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की अहमियत का अहसास करवाता है। इसका लक्ष्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना, स्वस्थ प्रथाओं को प्रोत्साहित करना और सरकारों तथा संगठनों को स्वस्थ प्रणालियों और समग्र कल्याण में सुधार करने के लिए सार्थक कार्यवाही करने के लिए प्रेरित करना है। इसके महत्व को उजागर करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2026 के लिए “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें“ विषय चुना है। इस अवसर पर प्राइमरी के स्टूडेंट्स ने अपनी एक्टिविटी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के तरीकों से भी अवगत कराया।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह ने बच्चों के प्रति अपने संबोधन में कहा कि अच्छा स्वास्थ्य समृद्ध समाज की कुंजी है। अंतः हमको अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए खाने से पहले अपने हाथों को जरूर धो लेना चाहिए। खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के माध्यम से खाद्य जनित रोगों की रोकथाम की जा सकती है क्योंकि बेहतर स्वास्थ्य खुशहाली प्रदान करता है। कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



