#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

लगभग 350 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, तीन अभियोग पंजीकृत


रायबरेली:- 06 अप्रैल 2026
          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
          टीम द्वारा तहसील सदर के थाना भदोखर अंतर्गत ग्राम काबुलीयन एवं मनेहरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 350 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button