त्रिमूर्ति चौराया पर मनाया भाजपा स्थापना दिवस
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

त्रिमूर्ति चौराया पर मनाया भाजपा स्थापना दिवस
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ड़ॉ. लालाराम बेरवा के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस शाहपुरा के त्रिमूर्ति चौराहे पर बड़ी धूमधाम से मनाया उनके साथ जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा रहे मौजूद। विधायक ड़ॉ. लालाराम बेरवा ने बताया कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है इसमें हमारे कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है और भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति का भी इसमें बड़ा योगदान है भारतीय जनता पार्टी का सदा से यही ध्येय रहा है कि आखिरी पायदान वाले व्यक्ति को प्राथमिकता से ऊपर उठाने का काम भारतीय जनता पार्टी सदैव करती आ रही है। इसी कारण से भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का अथाह विश्वास उत्पन्न हुआ है और भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं पूरे विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनी।भारतीय जनता पार्टी सनातन को आगे रखकर काम करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन, संस्कार, उच्च सोच, गरीब को गणेश मानकर काम करने वाली पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व को आगे रखकर काम करने वाली पार्टी है राष्ट्र प्रथम की भावना से इस पार्टी में कार्यकर्ता काम करता है। इस कार्यक्रम के मौके पर वरिष्ठ नेता शांतिलाल मामोडिया, महावीर सैनी, राहुल बोहरा, लादू लाल खटीक, गोपाल घुसर, सुरेश गुर्जर, मोहन गुर्जर, देवेंद्र गहलोत, बीनू माली, राजाराम पोरवाल श्याम डोडिया संजय पोरवाल, सत्येंद्र सेन, नाथू लाल कोली, कालू कोली, घीसालाल माली, संजय मिश्रा, कोली समाज युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेश कोली, महिला मोर्चा से सुनीता बलाई, लीला शर्मा, ममता घारू सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण, जन प्रतिनिधि गण व विट्ठल शर्मा पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र भी उपस्थित रहा।



