#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध को लेकर विवाद, मालिक की मौत और तीन गिरफ्तार

फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध को लेकर विवाद, मालिक की मौत और तीन गिरफ्तार

सहारनपुर थाना गंगोह क्षेत्र के ग्राम कलहरेड़ी में कल रात (09 अक्टूबर 2026) एक दर्दनाक घटना सामने आई। रबर टायर गलाने वाली फैक्ट्री से निकल रही दुर्गंध को लेकर फैक्ट्री मालिक और आसपास के ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट हो गई, जिसमें फैक्ट्री मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिक कल रात गंगोह पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कलहरेड़ी में स्थित रबर टायर गलाने वाली फैक्ट्री के मालिक और स्थानीय ग्रामीणों के बीच दुर्गंध के मुद्दे पर विवाद हो गया है। इस कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में कैराना निवासी फैक्ट्री मालिक अरविंद चौहान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अरविंद चौहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और मुख्य तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर के अनुसार, बाकी फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए कुल तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार दबिश दे रही हैं। वर्तमान में घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है और पुलिस द्वारा आगामी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी

Related Articles

Back to top button