#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

कैंटर ने ट्रॉली को मारी पीछे से टक्कर, 2 की मौत और कई घायल

कैंटर ने ट्रॉली को मारी पीछे से टक्कर, 2 की मौत और कई घायल

सहारनपुर देवबंद में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब 16 से 17 लोगों से भरी एक ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां फिलहाल चार लोगों का इलाज चल रहा है।
गंभीर रूप से घायल कुछ अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए देवबंद से मेरठ रेफर किया गया है, चूंकि उनके परिजन वहीं के रहने वाले हैं इसलिए उन्हें वहां बेहतर मेडिकल सुविधा मिलने में आसानी रहेगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सहारनपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर ने मामले की पूरी जानकारी ली है और सीएमओ सहारनपुर को सभी घायलों का समुचित एवं उच्चस्तरीय इलाज सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित कर रहा है कि इलाज के दौरान पीड़ितों या उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी

Related Articles

Back to top button