डीएम और एसपी ने माधोटांडा थाना दिवस में सुनीं फरियाद, गोमती उद्गम स्थल का कियानिरीक्षण

डीएम और एसपी ने माधोटांडा थाना दिवस में सुनीं फरियाद, गोमती उद्गम स्थल का किया
निरीक्षण
रिपोर्ट, अखिलेश कुमार,पीलीभीत
माधोटांडा/पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को माधोटांडा थाने में आयोजित थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और फरियादियों को निस्तारण की जानकारी भी दी जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने गोमती उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोमती उद्गम स्थल धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, यहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।









