#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मांडल में अंबेडकर जयंती भव्य बनाने की तैयारी तेज, भीम सेना की अहम बैठक संपन्न

SvasJsNews | शाहपुरा | राजेन्द्र खटीक

मांडल में अंबेडकर जयंती भव्य बनाने की तैयारी तेज, भीम सेना की अहम बैठक संपन्न

SvasJsNews | शाहपुरा | राजेन्द्र खटीक

मांडल क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मांडल की पाल पर भीम सेना द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विशाल रैली, आमसभा एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला संयोजक महावीर मेघवंशी ने बताया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार बलाई ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं से आह्वान किया कि वे 14 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।


बैठक में घनश्याम मेघवंशी ने सामाजिक एकता और जागरूकता पर जोर दिया। वहीं जिला विधिक सलाहकार राजमल मेघवंशी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज जितना शिक्षित होगा, उतना ही जागरूक और सशक्त बनेगा।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश मेघवंशी, शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अमरचंद बेरवा, नंदलाल बलाई, डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ मांडल अध्यक्ष कालू लाल खटीक, राजू लाल बलाई (जोधरास), अमित गहलोत, जीवन राम ऐरवाल, सौरभ कटारिया, नारायण भाटी, यूट्यूब पर प्रसिद्ध देवा बलाई, शिवलाल ऐरवाल, कैलाश मेघवंशी, हरि ओम मेघवंशी (नेगड़िया) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button