6 माह बाद मांडलगढ़ अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा शुरू, खुशी की लहर
SvasJsNews | शाहपुरा | राजेन्द्र खटीक

6 माह बाद मांडलगढ़ अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा शुरू, खुशी की लहर
SvasJsNews | शाहपुरा/भीलवाड़ा | राजेन्द्र खटीक
मांडलगढ़ उप जिला अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन आखिरकार फिर से शुरू कर दी गई है। करीब 6 महीने से बंद इस महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा के चालू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।जानकारी के अनुसार, अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन पूर्व में ही उपलब्ध थी, लेकिन तकनीकी एवं प्रशासनिक कारणों के चलते इसकी सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही थीं। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी संजीव शर्मा तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित की पहल पर सोमवार को मांडलगढ़ उप जिला अस्पताल में बंद पड़ी मशीन की सेवाएं बहाल कर दी गईं।अब स्थानीय मरीजों को जांच के लिए अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।सुविधा शुरू होने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पार्षद अनिता सुराणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, राधेश्याम जीनगर, रतनलाल धोबी एवं आमीन सिलावट सहित अन्य नगरवासियों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया।



