घाटा रानी के वेदपाठी छात्रों का बोर्ड परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

घाटा रानी के वेदपाठी छात्रों का बोर्ड परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-घाटा रानी स्थित ब्रह्मज्ञान वेद विद्यालय के वेदपाठी छात्रों ने इस वर्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में भी भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 64 प्रतिशत से लेकर 77 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिवार द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी इस अवसर पर अपने वरिष्ठ साथियों का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की और तालियों की गूंज के साथ उन्हें बधाइयां दीं।
ब्रह्मज्ञान वेद विद्यालय, घाटा रानी के इस परिणाम से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।



