हिंदू संगठनों की गरजी हुंकार, एकता के संकल्प के साथ शक्ति प्रदर्शन

हिंदू संगठनों की गरजी हुंकार, एकता के संकल्प के साथ शक्ति प्रदर्शन
पीलीभीत के बीसलपुर में आज हिंदू संगठनों की एक जबरदस्त और निर्णायक बैठक आयोजित हुई, जिसमें एकजुटता की ऐसी हुंकार भरी गई कि पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस बैठक में राष्ट्रीय हनुमान दल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू महासभा और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक की अगुवाई राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष ने करते हुए साफ शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है जब हिंदू समाज अपनी ताकत को पहचानते हुए एक मंच पर आए और संगठित होकर हर चुनौती का सामना करे। इस दौरान वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि बिखराव छोड़कर एकजुट होना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ऐलान किया कि अब बीसलपुर में हिंदू समाज पूरी तरह एकजुट रहेगा और किसी भी सामाजिक या धार्मिक मुद्दे पर मिलकर निर्णायक भूमिका निभाएगा। बैठक में सुनील अवस्थी, नागेंद्र राठौर, अनुराग, चिराग रस्तोगी, सक्षम जोशी, शुभम भारती, शोभित अग्रवाल, अजय अवस्थी, गौरव गुप्ता, राहुल ठाकुर, आशीष कुमार, सत्यम रस्तोगी, अनुराग सिंह, उदित बाजपेई, प्रियांशु जोशी और आशीष राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में सभी संगठनों ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब समय एकजुट होकर आगे बढ़ने का है और बीसलपुर से एक मजबूत संदेश पूरे क्षेत्र में जाएगा।




