एनएसपीएस त्रिपुला में गुड फ्राइडे पर हुआ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

एनएसपीएस त्रिपुला में गुड फ्राइडे पर हुआ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, आध्यात्मिक वातावरण में विद्यार्थियों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ इस दिन को स्मरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भावपूर्ण प्रार्थना से हुई, इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभु यीशु मसीह के त्याग, प्रेम और मानवता के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने बताया कि गुड फ्राइडे हमें निःस्वार्थ सेवा, क्षमा और मानवता की भावना को अपनाने की प्रेरणा देता है। श्री प्रजापति ने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मौन रखकर प्रभु यीशु मसीह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य मो. फैजान खान, शिवकरन पाल, संयोजिका संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, शाहीन खान, शुभी सिंह, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



