#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राशन सामग्री ब्रह्म देश सू आईया, धर रामचरण नाम, भक्ति राज जमाय कै, फिर पहुँच्या वाही ठाम-संत नवनीध
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

रामनिवास धाम में 25 परिवारों को बांटी राशन सामग्री
ब्रह्म देश सू आईया, धर रामचरण नाम, भक्ति राज जमाय कै, फिर पहुँच्या वाही ठाम-संत नवनीध
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज का 228 वा निर्वाण महोत्सव शुक्रवार को रामनिवास धाम में प्रांरभ हुआ। राम नाम जप यज्ञ से कार्यक्रम का आगाज किया गया।
कार्यवाहक भंडारी संत नवनीध राम महाराज के प्रवचन हुए। उन्होंने कहा कि ब्रह्म देश सू आईया, धर रामचरण जी नाम । भक्ति राज जमाय कै, फिर पहुँच्या वाही ठाम। रामहेत धुमस के द्वारा 25 जरूरत मंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया।

इस मौके पर सुर्यप्रकाश बिड़ला, कैलाश चंद्र तोषनीवाल, रामेश्वर लाल बसेर, दीनदयाल मारू, रामहेत धुमस, नारायण सिंह, राकेश सोमाणी, सहित अन्य रामस्नेही भक्त मौजूद रहे।



