शाहपुरा आयुक्त द्वारा व्यवस्थाओं से मना करने पर भी बड़े धूमधाम के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा आयुक्त द्वारा व्यवस्थाओं से मना करने पर भी बड़े धूमधाम के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार मंच संस्था की आवश्यक बैठक अंबेडकर स्मारक में संपन्न हुई।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय संविधान निर्माता एवं दलितों पिछड़ों के मसीहा भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्मदिवस शाहपुरा शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचलों में समारोह पूर्वक व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसको लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया साथ ही शाहपुरा कस्बे में प्रतिवर्ष सभी महापुरुषों एवं अंबेडकर जयंती समारोह की विगत 25 वर्षों से टेंट, माइक, लाइट व कुर्सियों की व्यवस्थाएं नगर पालिका शाहपुरा द्वारा की जाती रही है लेकिन इस वर्ष मंच के प्रतिनिधिमंडल को नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता द्वारा स्पष्ट रूप से मना करने पर अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों ने गहरा रोष प्रकट करते हुए इसकी निंदा की गई, साथ ही संविधान निर्माता के साथ भेदभावपूर्ण नीति माना गया।

नगर पालिका द्वारा मना करने पर मुख्यमंत्री के नाम अंबेडकर विचार मंच संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी शाहपुरा के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया गया और दोषी अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
डॉ भीमराव अंबेडकर देश के संविधान निर्माता होने के साथ-साथ देश के करोड़ों लोगों में के आस्था के प्रतीक है जिनकी जयंती समारोह भारत देश के अलावा दुनिया के कहीं बाहरी देशों में यहां तक की संयुक्त राष्ट्र संघ में भी मनाई जाती है।
भारत सरकार,राज्य सरकार इस दिन सार्वजनिक अवकाश रखती है पूरे देश में संविधान निर्माता के स्मारक की सारी देखरेख कार्यक्रम की व्यवस्थाएं स्थानीय स्तर पर स्थानीय निकाय द्वारा की जाती रही है। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर पालिका द्वारा व्यवस्था नहीं करने पर डॉक्टर अंबेडकर में आस्था रखने वाले लोग भव्य रूप से व्यवस्था करेंगे।
मीटिंग में जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर, लादूराम चावला ,रामेश्वर सोलंकी पार्षद, देवीलाल रेगर, देवीलाल बेरवा, रमेश चंद्र घूसर, प्रेमचंद मीणा, खटीक समाज अध्यक्ष सत्यनारायण चावला, अनिल कुमार घूसर, शिवराम खटीक महासचिव अंबेडकर विचार मंच, शंकर लाल खटीक, रमन बेरवा, पुष्पेंद्र कुमार सोलंकी,रामचन्द्र बैरवा, घनश्याम बैरवा सहित कई लोग उपस्थित थे, आज 2 अप्रैल 2018 को दलितों के भारत बंद में मारे गए 13 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर शाहपुरा कस्बे के प्रत्येक घर-घर गांव गांव संगठन के कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करने का निर्णय लिया।
साथी भारतीय संविधान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।




