नेवी अफसर ने प्रेमिका की हत्या, शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया

🔴 नेवी अफसर ने प्रेमिका की हत्या, शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
SvasJsNews
विशाखापत्तनम में दिल दहला देने वाली वारदात, आरोपी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां भारतीय नौसेना के एक शादीशुदा कर्मचारी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी और अपराध को छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले से योजना बनाकर ऑनलाइन चाकू मंगाया था। इसके बाद उसने महिला की हत्या कर शव के कई हिस्सों में काट दिया। घटना को छिपाने के लिए उसने कुछ अंगों को अपने घर के फ्रिज में छिपा दिया, जबकि अन्य हिस्सों को ठिकाने लगाने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने रविवार को अदाविवरम के पास एक सुनसान इलाके में महिला के सिर और हाथों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को उसके मंसूबों में पूरी तरह कामयाब होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंधों में विवाद की आशंका जताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों और रिश्तों में अविश्वास की गंभीर स्थिति को उजागर किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



