#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

गागलहेडी पुलिस द्वारा विपक्षीगणों के प्रभाव में होने के कारण झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण

गागलहेडी पुलिस द्वारा विपक्षीगणों के प्रभाव में होने के कारण  झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण

पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें एक शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की।

संवाददाता – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर गागलहेडी पुलिस द्वारा विपक्षीगणों के प्रभाव में होने के कारण  झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। जिसकी जांच की मांग को लेकर पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें एक शिकायती पत्र दिया।

शिकायती पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी ज्योतिप्रसाद ने कहा कि जमीन खसरा सं. 227 मि में एक ट्यूबवैल है। जो खेती करने के लिए जीवन पुत्र गेन्दा द्वारा लगाया गया था।  प्रार्थी के दो भाई तेलाम व राजकुमार हैं। प्रार्थी के भाई राजबीर, नरेश, ऋषिपाल पुत्रगण स्व. तेलूराम के नाम दर्ज उनकी चीज की प्रार्थी के भतीजों ने फर्जी तरीके से उक्त ट्यूबवैल को अपने नाम करा लिया था। प्रार्थी को जब इस बाबत पता चला तो मेरे द्वारा बिजली विभाग में प्रार्थना पत्र दिया गया तथा हमारा कुरों का भी वाद एस०डी०एम० महोदय के यहां विचाराधीन था और अब राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में द्वितीय अपील सं० 2248/2025 जनपद सहारनपुर की दिनांक 23.03.2026 नियत है। परन्तु दिनांक 31.12.2025 को थानाध्यक्ष गागलहेडी प्रवेश शर्मा व एस०आई० शिवकुमार द्वारा मौके पर ताला लगवा दिया गया है। जबकि अभी तक हमारा विधिक बंटवारा नहीं हुआ है। श्रीमान जी उक्त ट्यूबवैल हमारे पूर्वजों द्वारा लगायी गयी थी, जिससे दोनों परिवार खेतों की सिंचाई करते आ रहे हैं। दिनांक 30.12.2025 से लगभग 35 बीघा गेंहू, बरसी व आम के बाग में पानी नहीं आ रहा है, जिस कारण फसल सूखने की कगार पर है। विपक्षीगण अपनी फसल की सिंचाई कर रहे हैं जबकि हमारी फसल सूख रही है।
इस सम्बन्ध में श्रीमान जी को यह भी अवगत कराना है कि जब प्रार्थीगण का बंटवारा का वाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है तो पुलिस द्वारा प्रार्थी का पानी किस आधार पर बंद कराया गया है? (छायाप्रति संलग्न है)। इस सम्बन्ध में प्रार्थी द्वारा दिनांक 05.01.2026 को भी ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी गयी थी, लेकिन थानाध्यक्ष गागलहेडी विपक्षीगणों के प्रभाव में होने के कारण पुलिस द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है।

परिवारों को सिंचाई किये जाने का अधिकार मिलना चाहिए जिससे विवाद की स्थिति को वाद निस्तारण होने तक उक्त ट्यूबवैल से दोनों रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button