#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

आस्था का महाअभियान शुरू: खारोल समाज ने लिया ऐतिहासिक संकल्प SvasJsNews

आस्था का महाअभियान शुरू: खारोल समाज ने लिया ऐतिहासिक संकल्प

SvasJsNews

रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन गुरला

गुरला/भोपालसागर। क्षेत्र में श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला जब मटुनिया मंगरी स्थित माँ शाकम्भरी मंदिर स्थल पर बुधवार, 18 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय खारोल समाज की विशाल एवं ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के विभिन्न चौखलों के पंच-पटेलों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि माँ शाकम्भरी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए समाज के सभी चौखलों से प्रति घर 500 रुपये सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। इस संकल्प के साथ मंदिर निर्माण कार्य को संगठित और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने हेतु “जय माँ शाकम्भरी मंदिर विकास समिति” का गठन भी किया गया।


समिति में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हीरालाल एवं सवाईराम (गिद्दा खेड़ा) को सौंपी गई, जबकि कोषाध्यक्ष बद्रीलाल पारी और सचिव माधवलाल (छापरी) बनाए गए। उपाध्यक्ष के रूप में कालूलाल (मटुनिया) तथा कार्यकर्ता के रूप में रामलाल (भादसोड़ा) एवं पन्नालाल (मटुनिया) नियुक्त किए गए। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी विक्रमलाल मटुनिया, खेमराज मटुनिया और रमेश चंद्र पारी को सौंपी गई। इसके अतिरिक्त श्यामलाल पारी, मदनलाल पारी, खेमराज राजपुरा, नाथूलाल रदाई, मिट्टूलाल गोदियाना, बंसीलाल गिद्दा खेड़ा, लादूलाल गिद्दा खेड़ा, गोपीलाल मटुनिया और तेजमल पारी सहित अनेक समाजजन सहयोग कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।बैठक में मोहन पाली, रामचंद्र भामाखेड़ा, रमेश चंद्र पचोरिया खेड़ा, वर्दीचंद राजपुरा, गणेश पारी, गोपाल सादड़ी, कैलाश पारी, अनिल पारी, कन्हैयालाल लडपचा, रमेश चंद्र गिद्दा खेड़ा, कन्हैयालाल पारी एवं हरलाल मटुनिया सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न इस बैठक ने समाज की एकजुटता, आस्था और संगठन शक्ति का सशक्त संदेश दिया। मंदिर निर्माण को लेकर समाज में उत्साह चरम पर है और इसे एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button