#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानशिक्षा

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन


पत्रकार : नरेंद्र कुमार रेगर

भीलवाड़ा।

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की श्रृंखला में जेंडर इक्वलिटी कार्यक्रम के तहत चार सप्ताह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें साहस एवं आत्मविश्वास का विकास करना तथा विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम के अंतिम सप्ताह में भीलवाड़ा की कालिका पेट्रोलिंग टीम की कमांडो राजकुमारी चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को यह समझाया कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय किस प्रकार मानसिक संयम बनाए रखते हुए स्वयं की रक्षा की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने दैनिक जीवन में उपलब्ध सामान्य वस्तुओं को आवश्यकता पड़ने पर आत्मरक्षा के साधन के रूप में प्रयोग करने के तरीकों का भी प्रायोगिक प्रदर्शन किया।

संस्था प्रधान श्रीमती सुनीता नानकानी ने बताया कि यह चार सप्ताह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बालिकाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा जैसे व्यावहारिक कौशल भी आवश्यक हैं, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रख सकें।


शारीरिक शिक्षक एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की प्रभारी पुष्पा अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करते हैं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। अंत में व्याख्याता एम. कोडिश द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। विद्यालय परिवार ने इस उपयोगी प्रशिक्षण के लिए कालिका पेट्रोलिंग टीम एवं प्रशिक्षक राजकुमारी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button