#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदुर्घटनादेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल

रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल
पीलीभीत / पूरनपुर। शेरपुर–पूरनपुर मार्ग पर रविवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर काफी मात्रा में खून बह गया और दोनों युवक सड़क पर ही तड़पते नजर आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र पुत्र लेखराम एवं बेतराम पुत्र भूपराम, निवासी ग्राम बिलहरी, शेरपुर रोड से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button