#SvasJsNewsपीलीभीतराज्यविद्युत विभाग

बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा मौका: 3 जनवरी तक पंजीकरण, भारी छूट का अंतिम अवसर

आर्यन पाण्डेय, अवर अभियंता

बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा मौका: 3 जनवरी तक पंजीकरण, भारी छूट का अंतिम अवसर

(SvasJsNews)

#पीलीभीत- विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित हरीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी और लाभकारी खबर सामने आई है। विद्युत विभाग द्वारा संचालित प्रथम चरण के पंजीकरण की अंतिम तिथि में तीन दिवस की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब उपभोक्ता 3 जनवरी 2026 तक पंजीकरण कराकर मूलधन में 25 प्रतिशत तक की भारी छूट एवं ब्याज में 100 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पहले यह तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित थी, जिसे उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया गया है।


इस संबंध में हरीपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता आर्यन पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है। इसी क्रम में 3 जनवरी 2026 को हरीपुर पावर हाउस परिसर में एक विशेष पंजीकरण शिविर (स्पेशल कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक संचालित रहेगा, ताकि कार्यरत एवं व्यस्त उपभोक्ता भी आसानी से पंजीकरण करा सकें।

अवर अभियंता ने बताया कि यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो किसी कारणवश अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं कर पाए हैं। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता न केवल आर्थिक बोझ से राहत पा सकते हैं, बल्कि भविष्य में किसी भी प्रकार की विद्युत कार्रवाई से भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग जमीनी स्तर पर लगातार कार्य कर रहा है, ताकि अंतिम उपभोक्ता तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो उपभोक्ता पावर हाउस तक नहीं पहुंच सकते, वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह सरल, पारदर्शी और उपभोक्ता हित में है।

विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और समय रहते पंजीकरण कराकर इस विशेष योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। यह अवसर सीमित समय के लिए है, इसलिए जागरूक बनें और लाभ सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button