बड़ी कार्रवाई: मेरठ एंटी करप्शन टीम का शिकंजा, 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट इंस्पेक्टर महेंद्र
दीपक सिंह

मेरठ एंटी करप्शन टीम का शिकंजा, 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट इंस्पेक्टर महेंद्र
— SvasJsNews की विशेष रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हापुड़ के हाफिजपुर, कपूरपुर, थाना हापुड़ देहात, बाबूगढ़ और सिंभावली थानों में थाना प्रभारी (इंचार्ज) रह चुके इंस्पेक्टर महेंद्र को मेरठ एंटी करप्शन टीम ने 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर महेंद्र गैर जनपद से आई एक FIR की जांच के नाम पर शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की गई, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही महेंद्र ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तारी के दौरान इंस्पेक्टर महेंद्र का रवैया बेहद आक्रामक बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े जाने पर उसने मौजूद लोगों को धमकाने और रौब दिखाने की कोशिश की, हालांकि एंटी करप्शन टीम ने सख्ती से हालात को काबू में लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लंबे समय तक कई थानों में प्रभारी रहे इंस्पेक्टर महेंद्र की गिरफ्तारी ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एंटी करप्शन टीम अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस तरह की घूसखोरी में और लोग तो शामिल नहीं थे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई आम जनता के लिए एक बड़ा संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।
SvasJsNews इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे की हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।



