अग्निवीर प्रशिक्षण पूर्ण कर गांव लौटे शोभित सिंह, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत।

अग्निवीर प्रशिक्षण पूर्ण कर गांव लौटे शोभित सिंह, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत।
ब्रेकिंग न्यूज़ | SvasJsNews
पूरनपुर (पीलीभीत) : ग्राम सोंधा निवासी शोभित सिंह पुत्र शेर सिंह ने अग्निवीर योजना के तहत अपनी प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने गांव वापसी की। जैसे ही शोभित सिंह कुरैया रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों, युवाओं और परिजनों ने जोरदार स्वागत किया। स्टेशन परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अग्निवीर शोभित सिंह जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाइयां खिलाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।ग्रामीणों ने कहा कि शोभित सिंह की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के जज्बे की हर ओर सराहना हो रही है। शोभित सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।



