महिला चौकी थाना देवबंद द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला चौपाल का आयोजन

महिला चौकी थाना देवबंद द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला चौपाल का आयोजन
विशेष रिपोर्ट – अमनदीप कौर सिद्धू
सहारनुर महिला थाना की रिपोर्टिंग चौकी देवबंद द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती बबीता तोमर के नेतृत्व में तथा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सविता चौधरी एवं हेड कांस्टेबल शेफाली त्यागी की उपस्थिति में ग्राम नूरपुर, थाना देवबंद में महिला चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम की महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। टीम द्वारा महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
1090 – वूमेन पावर लाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
साथ ही उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा सतर्कता उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।



