#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति ने महिला जागरूकता एवं स्वरोजगार शिविर का किया आयोजन

रिपोर्ट: मो. कलीम अंसारी

नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति ने महिला जागरूकता एवं स्वरोजगार शिविर का किया आयोजन

रिपोर्ट: मो. कलीम अंसारी

नवाबगंज। नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की ओर से नवाबगंज में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष छाया रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

समिति की अध्यक्ष यासमीन जहां ने बताया कि संस्था द्वारा महिलाओं और बेटियों को निःशुल्क सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटीशियन और मेहंदी का प्रशिक्षण देने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एनजीओ की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही, स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक से ऋण प्राप्त करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।

यासमीन जहां ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर घर बैठे रोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग कर सकती हैं।

उन्होंने महिलाओं से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें पढ़ाई से न रोकने की अपील की। साथ ही, कहा कि यदि किसी बेटी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ होती है या कोई उसका रास्ता रोकता है, तो वह घबराए नहीं, बल्कि पुलिस की सहायता ले। यदि सुनवाई नहीं होती है, तो समिति को जानकारी दें, ताकि संबंधित उच्च अधिकारियों तक उनकी समस्या पहुंचाई जा सके।

इस अवसर पर यासमीन जहां ने महिलाओं को फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें जागरूक व सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

शिविर में ये लोग रहे मौजूद: नगर अध्यक्ष छाया रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सुदेश कुमारी, प्रवक्ता शहरोज खान, संरक्षक सिद्दीक अहमद, मिथलेश कुमारी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, पुष्पा, सरिता देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट: मो. कलीम अंसारी

Related Articles

Back to top button