#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशक्राइमदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3000 लीटर लहन नष्ट, 170 लीटर कच्ची शराब बरामद

 

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3000 लीटर लहन नष्ट, 170 लीटर कच्ची शराब बरामद


पीलीभीत। प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने पीलीभीत–खटीमा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त टीम ने सोमवार को कई इलाकों में दबिश दी। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक असन्तोष तिवारी (क्षेत्र-1), मनीष कुमार (क्षेत्र-4 पीलीभीत), आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 खटीमा (उधमसिंहनगर), थाना न्यूरिया पुलिस व खटीमा पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने उत्तराखंड के खटीमा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके—बनगांवा जंगल, मझोला, रघुलिया, सरपुडा ग्राम आदि संदिग्ध स्थलों पर लगभग 10 किलोमीटर तक जंगलों में कांबिंग की। दबिश के दौरान टीम ने 170 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, वहीं मौके पर मिली लगभग 3000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 6 चढ़ी भट्ठियों और शराब बनाने के विभिन्न उपकरणों को जब्त कर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पीलीभीत–उधमसिंह नगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग और गश्त भी की गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button