बौद्ध रीति-रिवाज से शादी करके नवविवाहित जोडे ने समाज को दिया एक नया सन्देश

बौद्ध रीति-रिवाज से शादी करके नवविवाहित जोडे ने समाज को दिया एक नया सन्देश
दहेज-मुक्त शादी बनी समाज की ऐतिहासिक पहल
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर में धम्म भूमि श्रेष्ठ जीवन के लिए एक आंदोलन परम श्रद्धेय भिक्खू डॉ करुणा शील राहुल जी के नेतृत्व से धम्म भूमि राष्ट्रीय प्रतिनिधि जॉन यूनिट इंचार्ज गृहत्यागी राजकुमार बौद्ध ने सहारनपुर में बौद्ध समाज में एक नया बौद्ध समाज आचार संहिता पर आधारित रूपांतरण किया जिस से बौद्ध समाज की पहचान ओर उनके प्रतीक और बौद्ध समाज की समानता वादी विचारधारा को समाज मे एक प्रेरणा के साथ दो परिवारों ने आपसी रिश्तों को मजबूत करते हुए बिना किसी लोभ-लालच के समाज को संदेश देने वाले सिरसका निवासी नकुड से उपासक विनोद बौद्ध पुत्र रोहित बौद्ध व अंजली बौद्ध पुत्री डॉ सुदेश बौद्ध निवासी जानखेड़ा सहारनपुर ने धम्म भूमि धम्म विहार जानखेड़ा में बिना दहेज के सफेद सफारी में बुद्ध और उनका धम्म,भारतीय संविधान के प्रति संकल्प कर मंगल पाणिगहन जानकार के साथ एक दूसरे को अपना जीवन संगिनी व जीवन साथी स्वीकार किया व बौद्ध समाज अन्य सभी को समता का संदेश दिया ओर कहा समाज मे बिना दहेज लोभ-लालच के लड़के पक्ष को शादी करनी चाहिए और समाज से इस तरह की कुरीतियां को समाप्त किया जाना चाहिए जिससे कोई भी माता-पिता अपनी लड़की की शादी करने के बाद कर्ज से परेशान होकर जीवन मे काफी कठिनाइयो का सामना न करना पड़े और खुशी-खुशी अपनी बेटी की शादी दहेज-मुक्त बिना लोभ-लालची वाले परिवार में करे इस कार्यक्रम में गॉव समाज के गणमान्य व्यक्ति व परिवार रिश्तेदारो सहित मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाले सोमित बौद्ध, नेहा बौद्ध, सुखबीर बौद्ध, अनंत बौद्ध, सूरज बौद्ध, नीतू बौद्ध, प्रियांशु बौद्ध, शीतल बौद्ध, अन्य धम्म भूमि यूनिट सहारनपुर के कार्यकर्ता शामिल रहे



