#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

समूह-सखी महिलाओं को 18 हजार वेतन दिलाने की मांग को जेडीएस ने दिया धरना।

समूह-सखी महिलाओं को 18 हजार वेतन दिलाने की मांग को जेडीएस ने दिया धरना।

समूह-सखी महिलाओं ने वेतन न बढ़ने पर सरकार को अगले चुनाव में बड़ा खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी।

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत समूह-सखी महिलाओं के मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर जनता देश संगठन (जेडीएस) ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।
हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरने को सम्बोधित करते हुए संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार फ़ौजी ने कहा कि वर्तमान में इन महिलाओं को प्रतिमाह मात्र 800 रुपये मिलते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि समूह-सखी महिलाएं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, पशु टीकाकरण, मिशन अंत्योदय, पोषण वाटिका और विधवा-वृद्ध महिलाओं की सर्वे रिपोर्ट जैसे अनेक सरकारी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे गांवों में महिला समूह बनाने, बैंक से ऋण वितरण कराने और उसकी वसूली तक की जिम्मेदारी निभाती हैं। इसके बावजूद, उन्हें न तो उचित मानदेय मिलता है और न ही स्थायी नियुक्ति का दर्जा। उन्होंने ज्ञापन मे समूह-सखी महिलाओं को ग्रुप-डी कर्मचारी के समान 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देना, विभाग में उनकी स्थायी नियुक्ति और सम्मानजनक पद सुनिश्चित करना, तथा मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के तहत समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं अध्यक्षा महिला विंग एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे, मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बर्मन, प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग एवं अध्यक्षा समूह-सखी संघर्ष समिति श्रीमति बबीता कश्यप, जिला अध्यक्ष सौरभ सिह, मिड़िया प्रभारी बॉबी कुमार सिंह,, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button