#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

भैरो कला में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब आंबेडकर की 135वीं जयंती


भैरो कला में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब आंबेडकर की 135वीं जयंती

जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर के ग्राम पंचायत भैरो कला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीणों को सामाजिक समानता और शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 4 के प्रत्याशी शेखर यादव, लीलाधर कोटेदार, रामनाथ, मेकुलाल, कलीचरण, नितिन, कपिल, दशरथ, श्यामलाल, दुर्गा प्रसाद, राम सिंह, रामपाल, संजीव, पृथ्वीराज, संजय सिंह, लालता प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

गांव में बाबा साहब का जन्मदिन पूरे उत्साह और भव्य तरीके से मनाया गया, जिससे क्षेत्र में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button