#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शाहपुरा में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा-बनेड़ा के मुख्यालय शाहपुरा में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल रहे, जबकि अध्यक्षता शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें ₹11 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण, ₹2 करोड़ से डाक बंगला के नवीन भवन का निर्माण, ₹4.16 करोड़ से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, तथा विभिन्न विद्यालयों में कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय में आईटीसी लैब एवं स्मार्ट क्लास रूम, वीर माता माणिक कंवर विद्यालय में टीन शेड तथा स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में डोम निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ये सभी विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, कन्हैया लाल धाकड़, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, फुलिया कलां मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, महिलाएं, अधिवक्ता एवं पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button