#SvasJsNewsजालौरब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सरस्वती पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह, छात्रों को किया गया पुरस्कृत

पत्रकार समरथाराम सुंदेशा को किया उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपकर सम्मानित

सरस्वती पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह, छात्रों को किया गया पुरस्कृत

SvasJsNews

राजस्थान ब्यूरो से समरथाराम सुंदेशा की विशेष रिपोर्ट के अनुसार सरस्वती पब्लिक स्कूल में आज आशीर्वाद एवं छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से उन्हें बैग एवं फाइल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई। सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। भामाशाह किशोर मल जैन ने विद्यार्थियों को बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इसी दौरान विद्यालय संस्था द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें किशोर कुमार जैन को अध्यक्ष तथा पत्रकार समरथाराम सुंदेशा को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी समुद्र सिंह, पीनटुसिंह, छगनलाल सुथार, मैगलवा, किशोर कुमार जैन, ताराराम माली सहित विद्यालय परिवार के मोहनलाल प्रजापत, मांगीलाल राणा, दिलीप कुमार राणा, पदमाराम मेघवाल, आबाद खां सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा, जहां शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button