#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नशे का अवैध कारोबार ग्रामीणों ने की सख्त से सख्त कार्रवाई

नशे का अवैध कारोबार ग्रामीणों ने की सख्त से सख्त कार्रवाई

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर छुटमलपुर थाना फतेहपुर क्षेत्र के बड़कला चौकी इलाके में स्मैक चरस समेत नशीले पदार्थों का बड़ा अवैध कारोबार चल रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि खुलेआम नशे की तस्करी और बिक्री हो रही है, जिससे इलाके के युवा और किशोर तेजी से नशे की लत का शिकार हो रहे हैं

प्रभावित परिवारों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई नशे के अड्डे सक्रिय हैं जिससे परिवारों में आर्थिक और सामाजिक तबाही मची हुई है। उन्होंने थाना फतेहपुर पुलिस और बड़कला चौकी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत सख्त एक्शन की मांग की है

ग्रामीणों का कहना है नशे का यह कारोबार पूरे इलाके को बर्बाद कर रहा है। पुलिस NDPS एक्ट के तहत नशा तस्करों को गिरफ्तार करे और सभी अड्डों को समाप्त करे

बता दें कि सहारनपुर पुलिस ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि बड़कला क्षेत्र में अभी भी नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर जारी है।

प्रशासन से अपील की जा रही है कि इस शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button