#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर गोपालनगर, नुमाईश कैम्प स्थित यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा-परिणाम घोषित  किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया
   ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में यूनिक किड्स स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि जेल सुपरिटेन्डेट सहारनपुर सत्यप्रकाश, विद्यालय के प्रबन्धक सुरेन्द्र चौहान, डायरेक्टर मनु चौहान, प्रधानाचार्या हरसिमरत कौर एवं नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सिम्पल मकानी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती’ के प्रतिमास्वरूप के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
  इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि जेल सुपरिंटेंडेंट सत्यप्रकाश ने कहा कि  यूनिक किड्स स्कूल गत सात वर्षों से बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान  कर रहा है, इसके लिए विद्यालय के डायरेक्टर मनु चौहान, प्रधानाचार्या हर‌सिमरत कौर व सिम्पल मकानी,  संस्थापक सुरेन्द्र चौहान साधुबाद के पात्र हैं।  उन्होंने कहा कि जेल की एक महिला कैदी के बच्चे को भी इस विद्यालय द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान की गयी। तत्पश्चात जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चौहान, प्रधानाचार्या हरसिमरत कौर, प्रबन्धक मनु चौहान व प्रधानाचार्या सिंपल मकानी ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र छात्राओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय संस्थापक सुरेन्द्र चौहान ने सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया व पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
   पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में कक्षा-5 से हेमन्त वर्मा ने प्रथम, काव्या वधावन ने द्वितीय नवल वर्मा ने तृतीय एवं उमंग वर्मा और तनिष्क शर्मा ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा-4 से अंश लूथरा ने प्रथम, कनव सोनी ने द्वितीय, वंश वधावन ने तृतीय एवं मयंक और सान्वी ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया।
कक्षा 3 से केशव बजाज ने प्रथम, शिवाय शर्मा ने द्वितीय, कृष्णा सुखीजा ने तृतीय एवं कुंज बत्तरा, सार्थक बब्बर और यशिका ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 2 से विराज ने प्रथम, विवान बांगा ने द्वितीय, हरमन ने तृतीय एवं मिष्टी, मानविक, परी, विवान जैन और आयुष धीमान ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया।
कक्षा-1 से लविका ने प्रथम, पार्थवी ने द्वितीय, देवांश और खुशी ने तृतीय एवं शौर्य, देव और दिव्यांश ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया।
कक्षा- यू.के.जी. से तृप्ति, सिमर  ने प्रथम, मनकीरत ने द्वितीय रुहानी ने तृतीय, एवं बानी, तेजस, वंश, मोहक, जशन, नित्या, शौर्य, समृद्धि, नीरजा, परी एवं राजवी ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया
कक्षा एल.के.जी. से सांची और ख्वाहिश ने प्रथम, मानिक एवं राधव ने द्वितीय, रीत एवं नित्या ने तृतीय कलश एवं शिवाय ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया।
कक्षा नर्सरी से –
सरगुन एवं शिवन्या ने प्रथम, सीरत, धैर्य और ऐन्जिल ने द्वितीय, प्रिशा एवं कृष्णा ने तृतीय, दिलराज, आयांश और अमितांश ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया।
प्री. नर्सरी से दिव्यांश खुराना एवं गोरांशी ने प्रथम, गोविन्द एवं मैत्री ने द्वितीय, ओम एवं कृषिव ने तृतीय, वान्या, जियांश, हरी, निरवैर एवं आस्तिक ने  स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर दीपिका, नन्दिनी, चाहत, रीना, आकांक्षा, पलक, इन्दु मेहंदीरत्ता
विम्मी आदि एवं नेशनल पब्लिक स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका एवं मनस्वी सेतिया ने किया।

Related Articles

Back to top button