#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण बनाने के लिए मानकमाऊ चौकी प्रभारी चौधरी कुलवंत मलिक ने पीएसी के साथ निकाला पैदल फ्लैग मार्च।

ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण बनाने के लिए मानकमाऊ चौकी प्रभारी चौधरी कुलवंत मलिक ने पीएसी के साथ निकाला पैदल फ्लैग मार्च।

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र सहारनपुर ईद-उल-फितर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए बुधवार को मानकमाऊ चौकी प्रभारी चौधरी कुलवंत मलिक ने पीएसी बल के साथ थाना कुतुबशेर क्षेत्र मानकमाऊ के विभिन्न मोहल्लों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। मानकमाऊ चौकी प्रभारी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट चौधरी कुलवंत मलिक ने बताया कि ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए क़ुतुबशेर पुलिस और पीएसी बल के साथ पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।
उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश न करे। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौधरी कुलवंत मलिक  ने कहा, “ईद उल फितर  खुशी का मौका है। हमारी पूरी टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद है। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई होगी।”
फ्लैग मार्च में पुलिस और पीएसी के जवान मोहल्लों में घूमकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और लोगों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button