#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, पुलिस मौके पर, सपा के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने कराया शान्त

गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, पुलिस मौके पर, सपा के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने कराया शान्त
विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर गैस एजेंसी बेहट रोड पर उस समय हंगामा हो गया जब उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया की गैस डिलीवरी के फर्जी मैसेज भेज कर गैस की काला बाजारी की जा रही है तथा उपभोक्ताओं को गैस नहीं दिया जा रहा है। शिक़ायत करने पर सटाफ द्वारा उपभोक्ताओं को धमकाया जा रहा है
शहीद गंज निवासी काशिफ अली खान की शिकायत पर 112 की पुलिस मौके पर पहुंची तथा सपा के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी जी को भी उपभोक्ताओं ने बुला लिया। जहा पर पुलिस के सामने कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
सपा के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी जी ने सबको शान्त कर प्रबंधक से वार्ता कर जनता की समस्या का समाधान कराया



