#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार



लूट का माल और हथियार जब्त : ₹43 हजार समेत तमंचे-कारतूस बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

जनपद सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई है।
मुठभेड़ में लूट के मामले में वांछित दो बदमाश, अब्दुल रहमान और दिलेशान को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम मंशापुर नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश भागने लगे। कुछ दूरी पर बाइक फिसलने के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।
जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 43 हजार रुपये नकद, दो तमंचे .315 बोर, कारतूस, एक चाकू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है दोनों आरोपी पहले से ही लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button