बिहारीगढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा सहित युवक गिरफ्तार।

बिहारीगढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा सहित युवक गिरफ्तार।
विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम द्वारा सोनू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम खाईखेड़ी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर (हाल पता मंगल सिंह का मकान, ग्राम खुशहालीपुर कला थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर) उम्र करीब 26 वर्ष को ग्राम तोताटांडा पुल से लगभग 20 कदम की दूरी पर, ग्राम सुन्दरपुर की ओर से रात्रि 23:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना बिहारीगढ़ में मु0अ0सं0 41/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक हवन सिंह चीमा, हेड कांस्टेबल विकास शर्मा, कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है



