#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

भाकियू तोमर के पदाधिकारीयो ने नागल थाने पर किया धरना-प्रदर्शन

भाकियू तोमर के पदाधिकारीयो ने नागल थाने पर किया धरना-प्रदर्शन

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर नागल विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने नागल थाने में धरना-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी राजकुमार चौहान को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने क्षेत्र में नशा तस्करी, बस स्टैंड पर अतिक्रमण, खनन माफिया की गतिविधियों और बढ़ती चोरियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने पुराने हत्या मामलों के खुलासे की भी मांग की। ज्ञापन देने के कुछ ही देर बाद पुलिस हरकत में आई और बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानदारों के काटे गए चालान वापस किए गए और संबंधित सिपाही को भी हटा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि संगठन किसी भी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button