#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

बालाजी ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित:क्षेत्रवासियों ने किया 22 यूनिट रक्तदान

बालाजी ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित:क्षेत्रवासियों ने किया 22 यूनिट रक्तदान

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बालाजी ब्लड बैंक द्वारा हकीकत नगर पंजाबी बाग  ज्योति मेडिकल स्टोर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में क्षेत्रवासियों ने मानवता की सेवा के उद्देश्य से 22 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के साथ-साथ, आयोजकों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक महान दान है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है।”शिविर के दौरान आशु, अंगद, प्रिया,आराधना सहित कई गणमान्य व्यक्ति व उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button