प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान को किया गया सम्मानित

प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान को किया गया सम्मानित
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर सोनभद्र के दुद्धी नगर में प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा देश भर में निस्वार्थ सेवा करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज के उत्थान में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट देश भर में निस्वार्थ समाज सेवा रक्त दान सेवा गौ सेवा में निरन्तर पिछले कई वर्षों सक्रिय कार्य करने वाले समाजिक संगठनों के उत्साह वर्धन को उनके सम्मान समारोह का भव्य आयोजन करता है। इसी कड़ी में उनके द्वारा शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान जूनियर भगत सिंह संस्थापक वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट को देशभक्ति के प्रचार गौसेवा रक्त दान क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करने के लिए मेडल, शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत शेरे हिंद विजयकान्त चौहान जुनियर भगत सिंह ने कार्यक्रम सयोजक प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट टीम व अन्य लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सम्मान व्यक्ति का नही व्यक्तिव का होना चाहिए। व्यक्ति मर जाता है व्यक्तिव सदैव ह्रदय में समाज अपने सदकार्यो की वजह से जिंदा रहता है। व्यक्ति को अपना चरित्र धर्म के बताए सदमार्ग पर चलते हुए इतना पारदर्शी रखना चाहिए कि व्यक्ति मर भी जाये तो इसके चित्र की नही उसके कर्मो के चरित्र की निरन्तर चर्चा निरन्तर होती रहे पूजा होती रहे।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे लव जिहाद का आतंक फैला है गौहत्या जारी है डीप स्टेट चाइना पाकिस्तान ओर पेसो के लिए बिकने वाले भारत के गद्दारो व भृष्ट विपक्ष के गठजोड़ द्वारा भारत मे फैलाये जा रहे जातिवाद के जहर से भारत का सनातन धर्म और देश की एकता अखंडता खतरे में है इसलिए प्रत्येक सच्चे भारतीय को अपने आसपास जातिवाद का जहर घोलने वाले देश के गद्दारो का विरोध करना चाहिए और उनका एक जुट होकर समाजिक बहिष्कार करना चाहिये। उनके जोशीले जोश और जुनून से भरे क्रांतिकारी कविताओं से भरे सम्बोधन से पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा और भारत माता की जय वन्देमातरम के नारे गूंज उठे।



