एनएसपीएस त्रिपुला में वार्षिक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजनसत्र 2026–27 की तैयारियों पर हुआ मंथन

एनएसपीएस त्रिपुला में वार्षिक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
सत्र 2026–27 की तैयारियों पर हुआ मंथन
(इम्तियाज खान)
मंडल ब्यूरो चीफ
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 के कुशल संचालन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वार्षिक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यालय की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नए सत्र की योजनाओं और शैक्षणिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ शशिकांत शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विद्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्थापक-प्रबंधक डॉ शर्मा ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सफलता उसके शिक्षकों की लगन, समर्पण और नवीन शिक्षण पद्धतियों पर निर्भर करती है, बदलते समय के साथ शिक्षा प्रणाली में भी निरंतर नवाचार आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान आगामी सत्र की शैक्षणिक योजनाओं, परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित प्रधानाचार्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
संगोष्ठी के अंत में सभी शिक्षकों ने नए शैक्षणिक सत्र को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति, राजीव सिंह , तारकेश्वर सिंह, इंद्र विक्रम सिंह, शिवांग अवस्थी, प्रभारी प्रधानाचार्य रूचि मिश्रा उप-प्रधानाचार्य मो. फैजान खान, रजनी श्रीवास्तव, शिवकरन पाल, संयोजिका संचिता त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव सहित सभी शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



