गर्भवती पत्नी ने लगाया पति समेत ससुराल वालों पर जानलेवा हमले का आरोप

गर्भवती पत्नी ने लगाया पति समेत ससुराल वालों पर जानलेवा हमले का आरोप
थाना जनकपुरी मेँ लिखवाई गयी रिपोर्ट
पीड़ित परिवार का पूरा दिया जायेगा सहयोग:शाहनवाज शाह वरिष्ठ कार्यकर्ता
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर सोफिया पत्नी अफजल, पुत्री नफीस निवासी माहीपुरा, थाना जनकपुरी मेँ एक लिखित शिकायती पत्र देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई प्रार्थिया के अनुसार उसकी शादी दिनांक 29.11.23 को मुस्लिम रीति रिवाज से अफजल पुत्र अशरफ निवासी खाताखेडी, थाना मण्डी, जिला सहारनपुर के साथ सम्पन्न हुआ था। शादी के कुछ दिन तो प्रार्थिया के ससुराल वाले ठीक-ठाक रहे, परन्तु कुछ समय बाद से प्रार्थिया को कम दहेज लाने के ताने देने लगे और प्रार्थिया के साथ मारपीट करने लगे, जिससे तंग आकर प्रार्थिया ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की।
दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थिया के पति, प्रार्थिया के ससुर अशरफ व प्रार्थिया की सास फरजाना ने प्रार्थिया को कम दहेज लाने के ताने देकर बुरी तरह से मारपीट किया और तीन कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। जिस पर प्रार्थिया ने अपने पिताजी को फोन करके सारा वाका बताया तो प्रार्थिया का पिता प्रार्थिया को अपने साथ अपने घर पर ले आया।
आज दोपहर दो बजे अशरफ, अकमल, अफजल तथा 20-25 अपने साथियों को लेकर प्रार्थिया के मायके में आये और गाली गलौच करते हुए प्रार्थिया के साथ मारपीट करने लगे, जिस पर प्रार्थिया की माता व बहन व पिताजी प्रार्थिया को बचाने आये तो उनको भी बुरी तरह से मारपीट करने लगे। प्रार्थिया पांच माह से गर्भवती है और उसके पेट पर लात घुसों से मारपीट की जिससे प्रार्थिया के पेट में काफी दर्द है तथा प्रार्थिया की माता जी के सिर में भी काफी गुम चोटे है तथा प्रार्थिया की माँ हृदय रोग से पीड़ित है। प्रार्थिया व उसके परिवार के शोर पर शराफत पुत्र फाकत व शीबा पुत्री खुर्शीद व आस-पड़ौस के काफी लोग इकट्ठा हो गये, जिन्होंने बामुश्किल
विपक्षीगणों से हमारी जान बचायी। विपक्षीगण जाते हुए धमकी देकर गये कि आज तो तुम बच्च गये आईन्दा मौका मिलने पर तुम्हे जिन्दा नहीं छोड़ेगें। जिससे प्रार्थिया व उसके परिवार वाले काफी डरे हुए है। प्रार्थिया या प्रार्थिया के परिवार के साथ यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना कारित होती है तो उसके जिम्मेदार विपक्षीगण होंगे।
इस संबंध मेँ पीड़ित परिवार के साथ
शाहनवाज शाह वरिष्ठ कार्य करता भारतीय किसान यूनियन तोमर ने थाना अध्यक्ष से पीड़ित परिवार की मद्त के लिए कहा ओर पीड़ित परिवार को भरोषा दिलाया की हम अपने संगठन के साथ आपके साथ खडे है!



