#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
राणा परिवार से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर की व्यवस्था संभालता है राणा परिवार

राणा परिवार से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर की व्यवस्था संभालता है राणा परिवार
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बेहट शनिवार को सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फराबाद (अब बेहट) की पूर्व विधायक रानी देवलता के परिवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के व्यवस्थापक आतुल्य राणा, आदित्य प्रताप राणा की पत्नी, उनके बेटे सुयश प्रताप राणा और बेटी से भी भेंट की तथा पूर्व विधायक रानी देवलता का कुशलक्षेम जाना
गौरतलब है कि सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन लंबे समय से राणा परिवार द्वारा किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।



