#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा, आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज

गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा, आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में गैस एजेंसियों और गोदामों की जांच के अभियान के तहत नकुड़ तहसील की संयुक्त टीम ने गंगोह ब्लॉक के गांव महंगी में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का खुलासा किया। छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम शुक्रवार को क्षेत्र में एलपीजी गैस की उपलब्धता, आपूर्ति, वितरण और स्टॉक की जांच कर रही थी। इसी दौरान पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार मनीषी, पूर्ति निरीक्षक अजय त्रिपाठी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनय कुमार यादव की टीम ने गांव महंगी में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान एक स्थान पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए। टीम ने मौके पर सिलेंडरों की गिनती कर जांच शुरू कर दी और मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई।प्राथमिक जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ग्राम महंगी निवासी प्रमित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि अवैध गैस₹ भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण या कालाबाजारी की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें।

Related Articles

Back to top button