#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अलविदा जुमे पर जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ

अलविदा जुमे पर जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ


सपा नेता टिंकू अरोड़ा ने शाही इमाम व नमाजियों को गले लगाकर दी बधाई

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पवित्र रमजान माह के चौथे और अंतिम जुमे (अलविदा जुम्मा) के अवसर पर सहारनपुर नगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने जामा मस्जिद पहुंचकर शाही इमाम साहब और नमाजियों को अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी।
टिंकू अरोड़ा ने नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों से गले मिलकर और हाथ मिलाकर उन्हें अलविदा जुमे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर नगर बाबा लाल दास जी और हाजी शाह कमाल की पावन धरती है, जहां सभी धर्म और वर्ग के लोग आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने आने वाले ईद-उल- फितर के पावन पर्व की भी सभी को अग्रिम मुबारकबाद दी और कहा कि ऐसे त्योहार समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं।
इस दौरान जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद साहब, पार्षद नदीम अंसारी, शुभम वर्मा, रवि यादव, ओमपाल पांचाल, सरफराज अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button