#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा हेतु मण्डलायुक्त, सहारनपुर मण्डल डॉ0 रूपेश कुमार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा जिलाधिकारी जनपद सहारनपुर श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनन्दन तथा जनपद सहारनपुर के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, जनसुविधा एवं कार्यक्रम से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय के भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अकबर जैसी कटिंग बनाकर बेहतरीन से हेडिंग बनाकर

Related Articles

Back to top button