देवबन्द, सहारनपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा तंमचा 315 बोर बरामद…

थाना देवबन्द, सहारनपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा तंमचा 315 बोर बरामद…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग व गश्त की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस द्वारा गश्त व चैकिग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त समीर पुत्र साहिद निवासी मौहल्ला बेरियान पठानपुरा थाना देवबन्द सहारनपुर को मंगलौर रोड पर स्थित शालिनी खुराना के अस्पताल के पीछे नवनिर्मित कॉलोनी के गेट के पास बनी कोठरी कस्बा देवबन्द से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा तंमचा 315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना देवबन्द पर मु0अ0स0-181/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1- उ0नि0 अजब सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
2- है0का0 561 शमीम अहमद थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
3- हे0का0 1216 ब्रहमप्रकाश थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
4- का0 16 पवन कुमार थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।



