#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

दो करोड़ की स्मैक के साथ 25 हज़ारी इनामी तस्कर गिरफ्तार….

दो करोड़ की स्मैक के साथ 25 हज़ारी इनामी तस्कर गिरफ्तार….

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना नकुड़ पुलिस ने एक सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए कौशर नाम के शातिर स्मैक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, कौशर पर 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी जा रही है।गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से न केवल भारी मात्रा में स्मैक मिली, बल्कि पुलिस ने दो मोबाइल फोन और 2600 रुपये की नगदी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह बरेली से स्मैक की बड़ी खेप मंगवाता था और उसे छोटे-छोटे हिस्सों मे सहारनपुर व आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। एसएसपी सहारनपुर ने टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा है कि यह कार्रवाई ज़िले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है जिनसे कौशर बरेली में संपर्क में था।

Related Articles

Back to top button