उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से शिव भक्ति, सेवा और संवाद का संदेश: प्रेमपाल महाराज की उत्तराखंड यात्रा

उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से शिव भक्ति, सेवा और संवाद का संदेश: प्रेमपाल महाराज की उत्तराखंड यात्रा
समाजसेवा, धर्म और मानव अधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्व श्री प्रेमपाल महाराज जी ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। वे राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत (नई दिल्ली) के प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड), महाराष्ट्र व गुजरात राज्य प्रभारी, विश्व हिंदू महासंघ भारत के उत्तराखंड अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
इस अवसर पर महाराज जी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद स्थित शिव मंदिर चकरपुर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को धर्म, सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा समाज में सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ाने पर बल दिया।
इस यात्रा के दौरान महाराज जी ने उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट भी की। यह उनकी मुख्यमंत्री से 17वीं मुलाकात रही। मुलाकात के दौरान सामाजिक सेवा, गौसंरक्षण, मानव अधिकार जागरूकता तथा प्रदेश में धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई।
महाराज जी ने कहा कि शासन और समाज यदि साथ-साथ कार्य करें तो प्रदेश में विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा भी सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति की सराहना करते हुए समाजसेवी संगठनों की सहभागिता को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
यह यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि धर्म, समाज सेवा और प्रशासनिक सहयोग के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण रही। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने इसे सामाजिक जागरूकता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर ऐतिहासिक दिवस बताया।
रिपोर्ट, अखिलेश यादव पीलीभीत
मो 8958986997









