भाकियू की महापंचायत में आगामी 13 दिसंबर को भीड़ के साथ देहरादून पहुंचने का आह्वान…

भाकियू की महापंचायत में आगामी 13 दिसंबर को भीड़ के साथ देहरादून पहुंचने का आह्वान…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मालिक की मौजूदगी में जिला मुख्यालय सहारनपुर पर बैठक का आयोजन कर किसान नेताओं ने आगामी 13 दिसम्बर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच कर महापंचायत को कामयाब करने के लिए विचार विमर्श किया।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पारित उपाध्याय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किसान यूनियन के जिला कार्यालय सहारनपुर पर यूनियन के सभी पदाधिकारी एकत्र हुए, इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूबि त्यागी के जन्मदिन पर केक काटा गया और सभी ने रूबि त्यागी को जन्मदिन की बधाई देते हुए तय किया कि आगामी 13 दिसम्बर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भीड़ के साथ पहुंचना है। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष योगेंद्र तोमर, राव सलीम, पारित उपाध्याय, जसबीर सिंह राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी त्यागी, मुकेश चौधरी, राजबीर ढाका, राजीव मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में भाकियू के पदाधिकारी मौजूद रहे।



