रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत…

तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत…
देवबंद थाना क्षेत्र के खेड़ा मुगल चौकी के पास हुआ हादसा….
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर देवबंद थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा खेड़ा मुगल चौकी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त बाइक से सहारनपुर से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान खालिद और मंसूर के रूप में हुई है, जो हरिद्वार ज़िले के थाना मंगलौर इलाके के गांव टांडा भनेड़ा के रहने वाले बताए गए हैं।पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



