#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 थानों में 7 गिरफ्तार, चोरी की बाइक, केबल और हथियार बरामद

सहारनपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 थानों में 7 गिरफ्तार, चोरी की बाइक, केबल और हथियार बरामद

संवाददाता- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत जिले के 6 थानों की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग कार्रवाई में चोरी, दहेज हत्या और वारंटी सहित 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

1. थाना चिलकाना – टावर केबल और बाइक चोरी का खुलासा
थाना चिलकाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए शातिर बाबर पुत्र अनवर निवासी फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक UP 11 BY 1889 और इंडस कंपनी के टावर से चोरी किया गया बिजली केबल बरामद हुआ। आरोपी ने 17 और 27 अक्टूबर को चोरी की थी।

2. थाना नकुड़ – लाखों की चोरी में वांछित दबोचा
थाना नकुड़ पुलिस ने बिडवी गांव में हुई लाखों की चोरी के मामले में वांछित शिवकुमार उर्फ शिवा उर्फ सिपला निवासी बिडवी को हाईवे अंडरपास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 2200 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त लोहे का प्लास बरामद हुआ। 20 अक्टूबर को वादी लवी सैनी के घर की अलमारी तोड़कर 1.50 लाख और गहने चोरी किए गए थे।

3. थाना कुतुबशेर – अवैध चाकू के साथ शातिर गिरफ्तार*
थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आजम पुत्र कलीम अहमद निवासी मानकमऊ को नहर पटरी से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

4. थाना बेहट – दहेज हत्या में सास-ससुर गिरफ्तार
थाना बेहट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। 15 अक्टूबर को वादी ओमसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी प्रिंसी की ससुराल वालों ने दहेज में बड़ी कार की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी रेखा निवासी लतीफपुर भूड को शाकुंभरी गेट से गिरफ्तार किया।

5. थाना कोतवाली नगर – चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर पकड़ा
कोतवाली नगर पुलिस ने संत नगर ढमोला नदी नाला पटरी से शातिर वाहन चोर आरिफ पुत्र असलम निवासी नूरबस्ती को चोरी की टीवीएस रेडियन बाइक UP11CW1056 के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से 8 मुकदमे दर्ज हैं।

6. थाना गागलहेड़ी – NBW वारंटी गिरफ्तार
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने दबिश देकर NBW वारंटी इमरान उर्फ भुट्टू पुत्र इस्लाम निवासी हरोड़ा को गांव से ही गिरफ्तार किया। वह 2003 और 2026 के मुकदमों में वांछित था।

Related Articles

Back to top button